पिथौरागढ़ पुलिस/न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु होने से संबंधित होने के कारण मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश.
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ उप जिला मजिस्ट्रेट तुषार सैनी, पिथौरागढ़ ने बताया कि थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में पंजीकृत एफ.आई.आर. नं0- 152/2020 धारा -380/4567/411 भा.द.वि. से संबंधित न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध अभियुक्त दिवान सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी जौलजीबी खेड़ा थाना जौलजीबी जनपद पिथौरागढ़, जिसका वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , न्यायालय पिथौरागढ़ में विचाराधीन चल रहा था। दिनांक 27.12.2020 को दिवान सिंह उपरोक्त का स्वास्थ्य खराब होने के कारण पुलिस सुरक्षा में जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया था, वाद जाँच चिकित्सक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ ,द्वारा दीवान सिंह उपरोक्त को उपचार हेतु उच्च चिकित्सा संस्थान डाॅ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज/चिकित्सालय हल्द्वानी (नैनीताल) भेजा गया। दिनांक 28.12.2020 को दिवान सिंह उपरोक्त की 108 एम्बुलेंस से उच्च चिकित्सा संस्थान डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज/चिकित्सालय हल्द्वानी (नैनीताल) ले जाते समय जनपद अल्मोड़ा के स्थान लमगड़ा के पास मृत्यु हो गयी। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा प्रकरण पुलिस/न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु होने से संबंधित होने के कारण मजिस्ट्रीयल जाँच अधोहस्ताक्षरी को सौंपी गयी है। अतः जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त घटना के संबंध में जानकारी है, वह एक सप्ताह के अन्दर कार्य दिवस पर उप जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ के कार्यालय में आकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है।

