berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

बेरीनाग में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

बेरीनाग,    समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं केअधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं आम जनमानस को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड बेरीनाग में पेंशन शिविर / बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला उपस्थित रही।जिसमें दिव्यागों के प्रमाण पत्र,पेंशन संबंधी समस्याओं को दूर किया गया साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल शिविर में लगे थे एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ,मण्डल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल भंडारी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य चारु पंत ,हयात डसीला ,जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला ,सतीश जोशी ,सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News