FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंड

अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा किया गया थाना कोतवाली पिथौरागढ़, पुलिस लाईन, थाना जाजरदेवल एवं चौकी वड्डा का आकस्मिक निरीक्षण।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-

पिथौरागढ  पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा किया गया थाना कोतवाली पिथौरागढ़, पुलिस लाईन, थाना जाजरदेवल एवं चौकी वड्डा का आकस्मिक निरीक्षण। अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।
जनपद पिथौरागढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा जनपद पिथौरागढ़ का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् कोतवाली पिथौरागढ़ एवं पुलिस लाईन पिथौरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर, ब्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया तथा 26 जनवरी की परेड रिहर्सल का जायजा लिया गया। इसी क्रम में आज दिनांक- 21/01/2021 को थाना जाजरदेवल एवं चौकी वड्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान , थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम चन्द्र तिवारी व चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 कंचन पडलिया सहित थाना / चौकी में नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना हाजा के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स- एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, बैरकों, सी0सी0टी0वी0 इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोनालय, बैरक, पानी की टंकी इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने, कोरोना से बचाव हेतु सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए । थानों में नियुक्त समस्त अधि0 / कर्म0 गणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, मादक पदार्थ का सेवन न करने, साफ-सुथरी वर्दी पहनने, तथा जनता से मित्रवत व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। वर्तमान में जारी सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आम जनमानस को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों का पालन करवाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Share This News