FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

किसानों की ऋण माफी को लेकर कांग्रेस ने फुंका सरकार का पुतला:अस्कोट

अस्कोट : किसानों की ऋण माफी को लेकर कांग्रेस ने फुंका सरकार का पुतला

आज जौरासी कस्बे में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की ऋण माफी को ले कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है।
युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा कि विगत दिनों पातली गाँव डीडीहाट में फसली ऋण वसूली पर राजस्व पुलिस के दबाव के चलते एक किसान द्वारा आत्महत्या कर ली गयी।कोविड काल मे जहां चारो ओर मंदी की मार रही वही किसानो को भी काफी नुकसान हुआ है इसलिऐ सरकार को चाहिऐ कि फसली ऋण वसूली पर सख्ती न करे। यदि किसानों को जल्द राहत नहीं दी गयी तो इस मुद्दे को ले कर राजधानी तक आंदोलन करने के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि कमल दीप सिंह, जिला महामंत्री त्रिलोक बिष्ट, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अजय अवस्थी, तनुज पाल, सूरज बोरा, पंकज खोलिया, लक्की बोरा, विनोद कुमार, कमल बोरा, गोपाल खोलिया, रोहित कुमार, देव बोरा, रवि कुमार, जितेन्द्र बोरा आदि उपस्थित रहे।

Share This News