FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हंशेस्वर मठ मे माघ माह मे लगने वाला माघ महोत्सव कोविड के कारण अब 15 फरवरी से

पिछले ढाई दशक से मठाधीश महन्त परमानंद कर रहे माघ महत्सव का आयोजन।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

अस्कोट : क्षेत्र के प्रसिद्ध हंशेस्वर मठ मे माघ माह मे लगने वाला माघ महोत्सव कोविड के कारण अब 15 फरवरी से लगेगा। पिछले ढाई दसक से आयोजन करने वाले मठाधीश महन्त परमानन्द गिरी ने बताया कि एक माह का ना हो कर महोत्सव सिर्फ एक सप्ताह तक चलेगा।इस अवसर पर शाही स्नान के साथ सामुहिक जनेऊं संस्कार,मुंडन जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
पण्डितो द्वारा दिन मे सतसंग और रात्री को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।
हंशेस्वर मठ जूना अखाड़े से सम्बन्धित है और अस्कोट पाल राजवंस के सहयोग से इसकी स्थापना हुयी और यह उनका तीर्थ भी है।यहां आसपास के गांव मे अपनी उपज मे से अनाज का एक हिस्सा यहां दान देने की परम्परा है।

Share This News