berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

प्रधामंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सेराघाट से मदनपुर बुसैल तक चल रहे निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ती

प्रधामंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सेराघाट से मदनपुर बुसैल तक चल रहे निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ती

बेरीनाग । प्रधामंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सेराघाट से मदनपुर बुसैल में 10 किलोमीटर में फेस 2 कार्य चल रहा है। जिसमें सड़क में सोलिंग और डामरीकरण कार्य किया जाना है। लेकिन वर्तमान में करोडों की लागत से सोलिंग कार्य चल रहा
है जिसमें सारे मानकों को ताक में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोलिग में सड़क किनारे से मिट्टी युक्त पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका पूर्व में कई बार ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का प्रयोग करने की शिकायत विभागीय
अधिकारियों से भी कर दी है लेकिन उसके बाद भी विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है। ग्रामीण सुरेश चन्द्र,मोहन चन्द्र,दिनेश ने बताया कि सड़क सौंलिग में
घटिया पत्थर का मानकों के खिलाफ प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कुछ समय के बाद सड़क खराब हो जायेगी ।उन्होने इसकी जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री हैल्प लाइन में बात करने की बात कही है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इधर जब इस सन्दर्भ विभागीय अधिकारियों का पक्ष लेना चाहा तो उनका मोबाइल ही कवरेज क्षेत्र से बाहर था।

Share This News