आनन्द स्वरूप द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण किया गया
आनन्द स्वरूप द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण किया गया

पिथौरागढ़,उत्तराखंड शासन से स्थानांतरण पर आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री आनन्द स्वरूप द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। गुरुवार को ठीक 10 बजे अपने कार्यालय नवागंतुक जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोषागार के द्वितालक का निरीक्षण कर कार्यभार ग्रहण किया गया।इसके उपरांत नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के साथ ही कोषागार, निर्वाचन,भूलेख,निबंधक, निर्वाचन,आदि कार्यलयों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न जानकारी दी गई।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ला समेत जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।

