समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

न्यूज होम लाइव संवाददाता नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर । एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जिले भर में समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्तिथ जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पण्डित जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए खलीलाबाद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भारत को परमवैभव पर ले जा सकते हैं।
युवा नेतृत्वकर्ता श्री वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव कहा कि देश की युवाशक्ति के बीच पंडित दीनदयाल जी के विचारों को आज पहुंचाने की जरूरत है। भारत और भारतीयता के साथ मानवतावादी सोच को विकसित करना आज राष्ट्र की आवश्यकता है।
खेल संघ के ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहा कि दीन दयाल जी ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किए।इस अवसर पर सर्वश्री राजेश कुमार पाण्डेय, रीतेश त्रिपाठी, नागेन्द्र सिंह, विनोद मिश्रा, सुजीत गौड़, आलोक मौर्या सहित अनेक लोग उपस्थिति थे।

