चमोली मे एक नए खतरे की आशंका

चमोली पिछले दिनो चमोली ज़िले में ग्लेशियर टूटने से बड़ी तबाही मचाई थी,और 36 लोगों की मौत हो गयी थी इस तबाही पर अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है168 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले 6 दिनों से जारी है लेकिन चमोली मे एक नए खतरे की आशंका जताई जाने लगी है। बताया जा रहा है कि ऋषि गंगा में एक और झील का पता लगा है।
अगर यह झील टूटी तो बड़ी तबाही ला सकती है। जिससे प्रदेश में जान और माल का बहुत नुकसान हो सकता है। जानकारों की माने तो यह झील बड़ी तबाही की आशंका है। सैटेलाइट के माध्यम से भू-विज्ञानिक और अधिकारी इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऋषि गंगा प्रोजेक्ट के उपर एक और नई झील बन रही है। जानकारों का कहना है कि अगर इस झील टूटती है तो प्रदेश में बड़ी तबाही ला सकती है। यह जल प्रलय बड़े खतरे का सबब बन सकता है। अगर यह झील रिसी तो नदियों का जल स्तर बढेगा और खतरा भी बढेगा।

