आम आदमी पार्टी मोबाइल वैन माध्यम से चला रही है नुक्कड़ सभा अभियान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़, आम आदमी पार्टी मोबाइल वैन के माध्यम से जगह-जगह जाकर नुक्कड़ सभा अभियान चला रही है और इस वैन के माध्यम से लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियां और कार्य समझा रही है। इसी चरण में ग्राम बांस के मैतोली क्षेत्र में कार्यक्रम किया गया जहां पर मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को टीवी स्क्रीन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी द्वारा संबोधित किया गया और सदस्यता अभियान हेतु लोगों से आग्रह किया गया। इस कड़ी में 41 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने पहाड़ के लोगों को हमेशा ठगा है अब सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही हमें आशा है ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आप नेता चंद्रप्रकाश ने पार्टी की रीति और नीति को लोगों के बीच रखा और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सभी लोगों को ग्रुप में जोड़ा गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री, जिला संगठन मंत्री गिरीश जोशी, डॉक्टर लोकेश , नगर अध्यक्ष राहुल जंगपांगी, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रशांत सहित कहीं आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

