हस्तशिल्प और जड़ीबूटी को दिया जायेगा बढ़ावा -टम्टा
हस्तशिल्प और जड़ीबूटी को दिया जायेगा बढ़ावा-टम्टा

बेरीनाग। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री फकीर राम टम्टा पिथौरागढ़ और बागेश्वर की अंतिम सीमा पर स्थित हीम कुटीर आश्रम के दौरे में पहुंचे जहां पर आश्रम के पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होने यहां हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और रिंगाल और जड़ी
बूटी के उत्पादन कार्य शुरू करवाने का आश्वान दिया ।रिंगाल के जंगल को देखने के साथ ही रिंगाल से बनाये जाने वाले उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बाजार देने और यहां पर कार्याशाल का आयोजन कर प्रशिक्षिण शिविर लगाकर स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ उनको स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। इस मौके
पर हीम कुटीर आश्रम की शोभा बहन के द्वारा आश्रम में महिलाओं के द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्याें की जानकारी देते हुए महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रस्ताव दिया और सरकार से यहां पर स्वरोजगार के लिए मदद करने की अपील की। इस मौके पर मोहन सिंह कार्की,गोविंद भौरियाल,सीडी उपाध्याय,कमलेश पांडे आदि मौजूद थे। इससे पूर्व धरमघर का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को दर्जा मंत्री के द्वारा सुना गया और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगो को दी।

