आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ का 7वां स्थापना दिवस सम्पन्न
आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ का 7वां स्थापना दिवस सम्पन्न, मेधावी बच्चों एवं कलम के सिपाहियों का किया सम्मान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क रिपोर्टर सचिन गुप्ता
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विचार का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी व प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के अध्यक्ष प्रमोद बमेठा, जिला पंचायत सदस्य डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कोरोना काल में पत्रकारों द्वारा निभायी गई भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते वर्ष कोरोना महामारी जैसी जानलेवा बीमारी से जब भारत समेत पूरा विश्व जूझ रहा था। वहीं कोरोना संक्रमण काल में विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारों ने अहम भूमिका निभाई और खबरों के माध्यम से लोगों तक सही एवं सटीक जानकारियां पहुंचाने का काम किया। हालांकि इस दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आयीं जिसमें मीडिया के लोगों को अनेक परेशानियां भी उठानी पड़ीं।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मीडिया पर बाजारवाद पूरी तरह से हावी है। जिसके चलते पत्रकारों के समक्ष भी अनेक तरह की मजबूरियां हैं और जिनसे ना चाहते हुए भी कई बार उन्हें समझौता करना पड़ता है।
कोरोना काल में जिस तरह से जान पर खेलकर पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता की गई उसकी प्रशंसा करते हुए तमाम वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार द्वारा फ्रंटलाइन वर्करों को सम्मानित करने के साथ साथ उनकी मदद भी की जा रही है जो स्वागत योग्य है, लेकिन कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की सरकार द्वारा किसी भी तरह से मदद नहीं की जा रही है ना ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी कोई सुध ली गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों ने कोरोना काल में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जिस तरह अपने और अपने परिवार को पालते हुए जिस प्रकार इस वैश्विक महामारी का डटकर सामना किया वह काबिले तारीफ है। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पत्रकार पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं, आएदिन पत्रकारों के साथ घटित घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस दौरान वक्ताओं द्वारा केंद्र और राज्य सरकार से पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की जोरदार मांग भी की गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उप सूचना निदेशक व जिला सूचना अधिकारी योगेश मिश्रा, जिला उप सूचना अधिकारी नदीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य डॉ0 मोहन बिष्ट, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुम्का, सीमा पाठक, कैलाश दुम्का, उमेश कबडवाल, आम आदमी पार्टी के नेता दीपक पांडे, ओमपाल कश्यप, चंदू खोलिया, रमेश जोशी सहित पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, राजेंद्र रावत, एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जगाती, आईरा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राणा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त जोशी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शोएब खान, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन चंद्रा, लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष के बीसी भट्ट, हल्दूचौड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद बमेठा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्दूचौड़ के अध्यक्ष रमेश जोशी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, समाचार भारत टीवी के ब्यूरो चीफ सचिन गुप्ता ,अजय अनेजा, अवनीश चौधरी, दीवान सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, भुवन प्रसाद, ईश्वरी दत्त भट्ट, बंसत पांडे, मुकेश कुमार, धर्मन्द्र आर्य, विक्की पाठक, ऐजाज हुसैन, राजेंद्र पंत रमाकांत, जफर अंसारी,
गोपाल सिंह सजवाण, मुन्ना अंसारी, दीप जोशी, गिरीश भट्ट, सुरेश पाठक, आशुतोष कोकिला, मनोज पांडे व पंकज पांडे आदि मौजूद रहे।


