महिलाओं के कौशल विकास हेतु दो माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन
महिलाओं के कौशल विकास हेतु दो माह का सिलाई प्रशिक्षण का समापन


न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ : मानव कौशल विकास ऐसोशिऐसन संस्था द्वारा देश भर मे स्वरोजगार को बड़ावा देने के उद्देश्य से कौशल क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।इसके तहत पिथौरागढ़ जिले मे मूनाकोट ब्लाक के गैना और विषखोली गांव मे महिलाओ को दो माह का सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया गया।
आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर योजना के जिला परियोजना अधिकारी महे़श पाल ने प्रशिक्षित महिलाओ को योजना की ओर से प्रमाण पत्र और सिलाई मशीन वितरित की है।इसमे कुल 60 महिलाओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
महेश पाल ने बताया कि कौशल क्षमता विकास के अन्तर्गत महिलाओ को सिलाई,कढ़ाई,ब्यूटीशियन,एलईडी बल्ब,इलैक्ट्रिक झालर बनाने जैसे कार्यों मे दक्ष किया जा रहा है जिससे कि वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका मे सुधार कर सकें।उन्होने बताया कि आगामी योजना मे जैविक खेती,सोलर इनर्जी,स्वास्थ शिविरों के आयोजन कर इनके प्रति लोगो को जागरुक भी करना है।
योजना की सुपरवाइजर हेमलता ओली ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि जिले कि सभी महिलाओ को आगे आ कर इन योजनाओ का लाभ लेना चाहिऐ।
ग्राम प्रधान बची राम ने संस्था के प्रयासो की सराहना की और योजना के उद्देश्यो को पूरा करने लिऐ हर सम्भव मदद व सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम मे ट्रेनर दीपा बोहरा,कमला देवी,पंचायत कार्यकर्ता कमला चंद,नीमा बोहरा,पूर्व प्रधान विजय सिह,चंचल सिह,प्रधान देवेन्द्र चंद,किरन चंद,अंजली,प्रभा चंद,मिनाक्षी चंद,साक्षी चंद,लक्ष्मी देवी,किरन चंद आदि लोग उपस्थित रहे।

