FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

बागेश्वर भ्रमण पर पहुंची उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग- ज्योति शाह मिश्रा

जनपद बागेश्वर भ्रमण पर पहुंची मा0 उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग  ज्योति शाह मिश्रा ..

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

.बागेश्वर… जनपद बागेश्वर भ्रमण पर पहुंची उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने कलेक्टे्रट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि महिलाओ के लिए सरकार द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही हैं, इसका लाभ उन तक उपलब्ध हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करते हुए इन योजनाओं का लाभी पात्र लाभाथ्र्ाी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिसके लिए उन्होने संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दियें। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग तथा शिक्षा आदि विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी योजनायें संचालित हो रही हैं उनका व्यापक प्रचार-प्रसार जगजागरूकता एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि महिलाओं पर किसी भी तरह से घरेलू हिंसा, शाररिक शोषण तथा मानसिक उत्पीडन किसी भी दशा में न हो इसके लिए सभी अधिकारी सजगता से कार्य करें। उन्होने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता हैं। उन्होने शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं को गौरा कन्या धन योजना के तहत वर्ष 2017-18 में जिन बालिकाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया हैं इसके लिए उन्होने शिक्षा, समाज कल्याण व बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्यवाही करते हुए पूरी आंख्या उपलब्ध कराने को कहा हैं, ताकि इस योजना से वंचित रही बालिकाओ का लाभ दिलाने के लिए उचित प्रयास कियें जा सकें। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देश दियें कि महिलाओं पर हो रहें अपराधों को रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दियें, तथा महिलाओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलरों भी रखे जाय। बैठक के पश्चात मा0 उपाध्यक्ष द्वारा जनपद में स्थापित वन स्टॉप सेंटर एवं नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।इस असपर पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बीडी जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी0सी0जोशी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0एन0एस0टोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास रजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, सहायक परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डी0एस0देवडी, उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Share This News