वन संपदा को बचाने के लिए जन जागरूक आवश्यक: जिलाधिकारी विनीत कुमार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
वन संपदा को बचाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वनों में आग ही न लगे इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक करें यह बात जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय वन अग्नि प्रबन्धन समिति की बैठक में कही।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि 15 फरवरी से 15 जून तक का समय अतिसंवेदनशील है जिस दौरान वनों में अत्यधिक आग लगने की घटना घटित होती है। उन्होंने कहा कि वनों में आग ही न लगे इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों एवं वन पंचायतों में जनजागरूकता अभियान आंदोलन के रूप में चलाये जिससे की सभी लोग जागरूक होकर वनों में आग लगने जैसी घटना घटित न हो सके, इसके लिए उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं वन पंचायतों के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें इस बारे में जागरूक कराये ताकि वह भी अपने ग्राम सभाओं में बैठक करते हुए ग्रामवासियों को वनाग्नि को रोकने एवं उससे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दे सके। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवार्इ एवं एन0एच0 के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपनी सड़कों की साफ-सफार्इ सुनिश्चित करा लें ताकि कोर्इ राहगीर चलता व्यक्ति सड़क पर माचिस की तिल्ली फेंकने पर वनों में आग न लग पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें एवं किसी सरारती तत्वों द्वारा वनों में आग लगार्इ जाती है तो उसके विरूद्ध एफ0आर्इ0आर0 दर्ज कराते हुए तत्काल कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए उन्हें जो भी उपकरण एवं सामग्री की आवश्यकता है उसके लिए प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें तत्काल आपदा प्रबन्धन के माध्यम से उपकरण एवं सामग्री हेतु धनराशि उपलब्ध करार्इ जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सरपंच संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने वन पंचायतों में वनाग्नि को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें तथा जिन वन पंचायतों में आग ही न लगी है या आग लगने पर बेहतर कार्य किया गया है ऐसे वन पंचायतों के सरपंचों एवं ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा, जिसके लिए उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वन अग्नि से वनस्पतियों के साथ-साथ कर्इ प्रजातियॉ लुप्त हो जाती है, वन्य जीवों के साथ जंगलों को बचाने के लिए जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान, अध्यक्ष महिला मंगल दल, एवं युवक मंगल दल के प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायतों में बैठक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि वनों में लगने वाली आग से कर्इ दुष्परिणाम सामने आते है इसलिए वनों में किसी भी क्षेत्र में वन अग्नि की घटना न घटित होने पाये, इसके लिये सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसमें आम जनता का सहायोग लेने को कहा।
उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को यह भी निर्देश दिये है कि वनाग्नि के रोकने के लिए वन पंचायतों एवं ग्रामीण स्तर पर चयनित किये गये टीमों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाय ताकि वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ भी वनाग्नि को रोकने में सफल हो सके। इसके लिए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिये जिसकी सूचना उन्हें एवं सभी उप जिलाधिकारियों को भी उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि जिन क्षेत्रों में वनाग्नि लगने की अधिक घटना घटित होती है ऐसे क्षेत्रों में मोबार्इल टीम तैनात करते हुए उनके द्वारा निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिये। तथा किसी भी क्षेत्र में वनाग्नि की घटना घटित होने पर इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के क्रू स्टेशन एवं कन्ट्रोल रूम में तत्काल उपलब्ध करायी जाय।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0 शाही ने स्लार्इड-सो के माध्यम से वनाग्नि को रोकने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर का जनपद बागेश्वर का भौगोलिक क्षेत्रफल 2310 वर्ग किमी है, वनों का क्षेत्रफल 1064 वर्ग किमी है तथा आरक्षित वनों का क्षेत्रफल 662.36 वर्ग किमी है, पंचायती वनों का क्षेत्रफल 380.87 वर्ग किमी है, शिविल वनों का क्षेत्रफल 21.12 वर्ग किमी है, जिसमें वनों की मुख्य प्रजातियों में चीड़ लगभग 80 प्रतिशत है इसके अतिरिक्त बॉज, सुरर्इ, सिल्वर ओक आदि प्रजातियॉ है।
उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए पुलिस विभाग, राजस्व विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में वन अग्नि को रोकने के लिए यथोचित्त कार्यवाही करेंगे। जनपद में 06 वन रैंजों में 29 क्रू-स्टेशन स्थापित किये गये है जिसमें बागेश्वर रैंज में 06 जिसमें रैखोली, झिरौली, छतीना, बचीगॉव, कठायतबाड़ा, जौलकाण्डे, गढखेत रैंज में 06 क्रू-स्टेशन है जिसमें वज्यूला, जखेड़ा, गढखेत, सलानी, जिन्तोली, कुलाऊॅ, कपकोट रैंज में 03 क्रू-स्टेशन है जिसमें जखेडी, जगथाना, गोलना, धरमघर रैंज में 05 क्रू-स्टेशन है जिसमें काण्डा, सानिउडियार, नामतीचेटाबगड़, दोफाड, धरमघर, बैजनाथ रैंज में 06 क्रू-स्टेशन है जिसमें गरूड़, कौसानी, पोखरी, रौल्याना, हरद्वारछीना, सिरकोट तथा ग्लेशियर रैंज में 02 क्रू स्टेशन है जिसमें लीती, धाकुडी शामिल है। इसके अतिरिक्त जनपद में स्थापित आपदा कन्ट्रोल रूम तथा समस्त तहसील, समस्त थाना/चौकी, वन विभाग के कार्यालय में भी वन अग्नि की जानकारी भी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि वनों को आग लगने का मुख्य कारण जलती हुर्इ बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तिल्ली फैंकने से या रात्री में राहगिरों के द्वारा गर्मी के समय टार्चवुड जलाकर ले जाने, जली हुर्इ आग छोड़ने से, जंगलों के आस-पास खाना बनाने के पश्चात आग छोड़ने, या कृषि उपज के बाद खेतों में अवशिष्ट को जलाने से वन क्षेत्र में आग लगती है। तथा कुछ लोग हरी घास प्राप्त करने के लिए भी जानबुझ कर जंगलों में आग लगा देते है, या रोडों में हो रहे डामरीकरण के दौरान जलती हुर्इ आग को छोड़ने से जंगलों में आग लगती है। आग लगने से जंगल में वनस्पतियों का जल जाना, जलश्रोतों का सूख जाना, वन्य जीवों का आवादी क्षेत्र में आना, पर्यावरणी नुकसान वनअग्नि दुर्घटनाओं के ही दुष्परिणाम है। उन्होंने जनपद के समस्त जनता से वन अग्नि रोकने में सहयोग की अपील की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उपजिलाधिकारी काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरूड़ जयवर्धन शर्मा, अधि0अभि0 पीएमजीएसवार्इ अनिल चौधरी, सहायक अभियंता लोनिवि भुवन जोशी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, सरपंच संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह रावल, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

