FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

अनुराधा पाल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया गया

पिथौरागढ़।उत्तराखंड शासन से स्थानांतरित आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल द्वारा सुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। मुख्यविकास अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागंतुक मुख्यविकास अधिकारी श्रीमती अनुराधा पाल द्वारा विभिन्न अधिकारियों से जिले में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली गई। इससे पूर्व परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा,डीडीओ गोपाल गिरी,मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जमील नफीस,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहनलाल वर्मा, समेत विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

Share This News