berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में करियर प्लैनिंग सीरीज की शुरुआत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में करियर प्लैनिंग सीरीज की शुरुआत हुई

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

सोसायटी फॉर हिमालयन एनवायरनमेंट एंड जियोलॉजी बेरीनाग के सहयोग से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में करियर प्लैनिंग सीरीज की शुरुआत हुई। गूगल मीट के माध्यम से देश के कोने-कोने से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया इस सीरीज की शुरुआत प्रोफेसर दुर्गेश पंत, डायरेक्टर कंप्यूटर साइंस उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के संयोजकत्व में हुई। इस प्लानिंग के तहत भविष्य के लिए छात्र छात्राओं को उनकी रूचि के अनुसार पढ़ाई करने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रोफ़ेसर सी डी सूँठा जी ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और सुझाव दिया कि भविष्य में महाविद्यालय में प्लेसमेंट पर भी कार्य हो ताकि यहां के विद्यार्थियों को भविष्य निर्धारण में मदद मिल सके। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर दुर्गेश पंत, निदेशक कंप्यूटर साइंस ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जे एन पंत ने विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओ के विषय में चर्चा की एवं उसके निराकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों के विषय में बताया। विद्यार्थियों को डॉक्टर वसुधा पंत, सेक्रेटरी ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा, ने बताया कि भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रूचि के हिसाब से काम किया जा सकता है।
डॉ कपिल नयाल जी ने विद्यार्थियों के साथ ई लर्निंग से संबंधित ज्ञान साझा किया। प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर निहार मिश्रा ने बताया की अनुसंधान क्षेत्र में बहुत ही अवसर हैं उसका लाभ विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं समस्त सामाजिक संस्थाओं को प्रदान किया जाना चाहिए। डॉ डी के पांडे ने बताया डी एस टी के बारे में बताया और कहा की वैज्ञानिक वर्ग के छात्रों के लिए हर क्षेत्र में अवसर उपलब्ध है इसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रहलाद अधिकारी जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी फॉर हिमालयन एनवायरनमेंट एंड जियोलॉजी, बेरीनाग के अध्यक्ष श्री रत्नाकर पांडे ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम की निरंतरता बनी रहने की बात की। कार्यक्रम में श्री ललित चंद, डॉ लीलाधर मिश्र, डॉक्टर अंकिता जोशी, एम एस कुटियाल, डॉ बीएस बिष्ट, डॉक्टर बीना लोहिया डॉ पी सी मठपाल, डॉ कंचन भंडारी आदि प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Share This News