देवाल-सुयालकोट मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
देवाल के अंतर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर हुए एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस में सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीरता स्थिति को देखते हुए ईयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश के लिए भेज दिया गया हैं।मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11 बजें एक मैक्स वाहन संख्या यूके11 टीए 1626 देवाल से सुयालकोट की ओर जा रही थी कि अचानक तलौर गांव के आवादी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 50 मीटर नीचे मकानों के पास जा गिरी।जिस के कारण इस में सवार सुरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह 36,पवन राम पुत्र रतन राम चालक 30, नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह 30 सभी कांडेई ग्राम निवासी के साथ ही गजेंद्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह 30 निवासी तलौर के साथ ही देवी दत्त पुत्र शांति बल्लब 27 निवासी बमणबेरा घायल हो गए।वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तलौर सहित आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।सभी घायलों को 108 एवं अन्य वाहनों के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में लाया गया जहां पर चिकित्सक डॉ शहजाद अली के नेतृत्व में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। आपदा सचिव अमित नेगी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को घटना एवं घायलों की स्थिति की देखते हुए ईयर एम्बुलेंस की मांग की।जिस पर सरकार ने ईयर एम्बुलेंस भेजी गई।


