प्रकाश बोरा द्वारा वितरित किए गए गौरैया संरक्षण के लिए बॉक्स

न्यूज होम लाइव संवाददाता
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेरीनाग में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में जाकर स्वयंसेवकों को गौरैया संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए गौरैया के महत्व के बारे में बताया । प्रकाश बोरा द्वारा विद्यालय को गौरैया संरक्षण के लिए एक बॉक्स प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राधानाचार्या ने प्रकाश बोरा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

