राजकीय इंटर कालेज काण्डे किरौली के परिसर में झूल रहे है बिजली के तार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग । राजकीय इंटर कालेज काण्डे किरौली के परिसर में झूल रहे बिजली के तार कभी भी हो सकती है दुर्घटना! राजकीय इंटर कालेज काण्डे करौली परिसर और खेल मैदान में बिजली के तार झूल रहे हैं । बिजली के तार जमीन से 10 फीट की उंचाई पर झूल रहे बिजली के तारों से विधालय में दुर्घटना हो सकती है । अभिभावक संघ की अध्यक्षा सीता देवी ने बताया कि एक माह पूर्व में यूपीसीएल के अवर अभियंता को ज्ञापन देकर विधालय परिसर में बिजली के झूलते तारों को ठीक करने की मांग की गई।इसके बाद भी विभाग ने कोई कारवाई नहीं की। जिससे कभी विधालय में कोई दुर्घटना हो सकती हैं ।उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र बिजली के तारों को ठीक नही किया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आन्दोलन करेंगी।

