FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढराज्य

युवक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ के पुनेडी क्षेत्र में एक युवक को सूझबूझ से उसकी जान बची। दिनदहाड़े गुलदार ने एक युवक पर हमला बोल दिया। युवक ने तत्परता दिखाते हुए अपने दोनों हाथों से अपना गला कवर किया इससे गुलदार के हमले में उसके सिर पर चोट पहुंची। बाद में ग्रामीणों के  शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल युवक को घर भेज दिया गया है। मंगलवार को पुनेड़ी गांव निवासी संजय राम ( 32 ) पुत्र प्रेम राम अपने दस वर्षीय बेटे रिशभ
के साथ बकरियां चरवाने घर से कुछ दूर पर खेतों में गया। इस दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। गला कवर होने से गुलदार का पंजा उसके सिर पर लगा। युवक की चीख पुकार सुनकर पास में ही मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायल को जिला अस्पताल लाया गया ।

Share This News