लाठी डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की निर्मम हत्या

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
हल्द्वानी। यहां लाठी डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी, घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचें। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के कलावती कॉलोनी के रहने वाले एक 38 वर्षीय युवक को अज्ञात लोगों द्वारा सर पर डंडे से वार कर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है, मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। फाइल फोटो-मृतक युवक
बताया जा रहा है कि देर रात कलावती कॉलोनी चौराहे पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह गंभीर रूप से घायल था युवक की पहचान 38 वर्षीय भागीरथ सुयाल के रूप में की गई। पुलिस ने घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है , मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है कि युवक को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतारा है सीसीटीवी के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किए जा रहे हैं जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

