berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

डुण्डुका मैय्या के जयकारे के साथ हुआ बुडेरा गाँव में होली का शुभारंभ

डुण्डुका मैय्या के जयकारे के साथ हुआ बुडेरा गाँव में होली का शुभारंभ

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता निशा पन्‍त

बुराई पर अच्‍छाई की जीत की प्रतीक होली का अपना ही सामाजिक महत्‍व है। यह एक ऐसा पर्व होता है जब लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन अगर किसी को लाल रंग का गुलाल लगाया जाए तो सभी तरह के मनभेद और मतभेद दूर हो जाते हैं। क्‍योंकि लाल रंग प्‍यार और सौहार्द का प्रतीक होता है।
वैसे तो यह पर्व संपूर्ण भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु उत्तराखंड में इसे मनाने का तरीका कुछ अलग है यहां यह पर्व फाल्गुन मास की दशमी से प्रारंभ होता है तथा प्रतिपदा को समाप्त होता है।
जिसमें होलार घर घर जाकर लोगों को शुभकामनाएं  व बधाइयां देते हैं।
इसी परंपरा को संजोकर आगे ले जा रहे हैं ग्राम बुडेरा बयाँ मलेरा व कनेड़ा ग्राम के ये समस्त वासी
इनमें प्रमुख रूप से गिरीश चंद्र पंत भुवन पंत, उमेश चंद्र ,दिवाकर पंत, शंकर पंत,राजेंद्र कुमार पंत, सुरेश पंत, भगवती प्रसाद ,गिरीश चंद्र पांडे ,मोहन चंद्र पांडे, सुरेश जोशी ,उमेश जोशी विनोद जोशी,जोहार सिंह रौतेला ,हिम्मत सिंह धामी, राम सिंह धामी आदि  हैं।

Share This News