Skip to content

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग के खनात गांव के टम्टा समुदाय की होली आज पुंगेश्वर महादेव मंदिर पहुची ।गिरजा शंकर टम्टा ने बताया कि इस गाव के लोग हर वर्ष होली के मौके पर मंदिर में जाते है। और खनात मे टम्टा समुदाय के लोगो की यह होली 1950 से लगातार मंदिर जाती है। इस बार होली में मुख्य आकर्षण भोले नाथ के रूप में नृत्य कर रहा युवक रहा । बेरीनाग क्षेत्र में खनात की इस होली को देखने दूर दूर से लोग पहुंचे है। इस बार की होली में दीवानी राम,मोहन राम टम्टा,दीपक टम्टा,सतीस टम्टा, पुष्कर राम टम्टा, ओम प्रकाश कोहली,भैरव कोहली,अशोक कुमार टम्टा,प्रेम लाल टम्टा ,गिरिजा शंकर टम्टा,आदि कई लोग सामिल रहे।