एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की ट्रक के नीचे दबकर मौत

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बागेश्वर बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर सड़क पर ग्वालदम के पास भकुना नामक स्थान पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक की ट्रक के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे एक ट्रक 04 सी ए 8818 थराली से हल्द्वानी की ओर जा रहा था कि ग्वालदम के भकुना तोक के पास सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरा। जिसमें चालक दिनेश सिंह 32 पुत्र वीर सिंह निवासी जेटा कोटी नारायणबगड़ की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात से ही बचाव अभियान शुरू किया। चालक का शव ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंसे रहने के कारण थराली थानाध्यक्ष डीएस पंवार, चौकी प्रभारी ग्वालदम प्रशांत बिष्ट एवं एसएसबी ग्वालदम के जवानों के साथ ही ग्वालदम के ग्राम प्रधान हीरा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद शनिवार प्रात: करीब 5 बजे शव को निकाला जा सका। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

