berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग मे अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा को किया सम्मानित –

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-

बेरीनाग में श्वेता वर्मा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें थल निवासी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी श्वेता वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा श्वेता की इस उपलब्धि से क्षेत्र,जनपद के साथ राज्य का नाम रोशन हुआ हैं। इस मौके पर भाजपा के धीरज बिष्ट ने कहा यह दूसरी बेटियों के लिए एक मिशाल बन गयी हैं। श्वेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने वाले में नगर पंचायत अध्य क्ष हेम पंत,धीरज बिष्टर,भाजपा के दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ,दीपक धानिक निशा पंत,अर्चना पंत,धीरज जोशी,समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This News