FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

घाट पेयजल योजना फिर विवादों में

घाट पेयजल योजना फिर विवादों में
—–

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। घाट पेयजल योजना में साढ़े तीन करोड़ से अधिक की लागत से बदले गए पाइपों ने ट्रायल से
पहले ही जवाब दे दिया है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी ट्रायल सफल नहीं हो पाया है। जिससे यह योजना फिर से विवाद में आ गई है।ऑल वेदर सड़क निर्माण के दौरान घाट से पिथौरागढ़
के बीच कई जगह इस पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त
हो गए थे। जिससे 2एमएलडी से अधिक की यह योजना पिछले तीन सालों से अधिक समय से लोगों के काम नहीं आ पा रही थी। अब उम्मीद थी कि इस गर्मी में यह योजना लोगों के काम आएगी। पिछले एक सप्ताह से जल संस्थान इसकी ट्रायल में लगा हुआ है। इसके बाद भी पानी जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाया है। जल संस्थान ने योजना के निर्माण के लिए एनएच को 5 करोड़ 56 लाख का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें से उसे 3 करोड़ 40 लाख की धनराशि कई महीने पहले एनएच पेयजल योजना के पाइप बदलने को दे चुका है।

Share This News