FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

नाबालिक लड़की का अपहरण कर लैंगिक हमला करने वाले अभियुक्त को झूलाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक लड़की का अपहरण कर लैंगिक हमला करने वाले अभियुक्त को झूलाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।
————————–

न्‍यूज हेाम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ वादनी द्वारा थाना झूलाघाट में तहरीर दी गई, कि भटेङी निवासी गगन सिंह गोबाङी , उसकी नाबालिक लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती लैंगिक हमला किया गया , जिस सम्बन्ध में थाना झूलाघाट में F.I.R. No. 04/21, धारा- 363/504/506 भा0द0वि0 व 7/8/12 पोस्को अधिनियम बनाम- गगन सिंह गोबाङी पंजीकृत किया गया । जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, राजन सिंह रोतैला , पुलिस उपाधीक्षक निर्देशन में उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सुचना पर थानाध्यक्ष झूलाघाट तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.03.2021 की रात्रि लगभग 8:30 बजे घाट पिथौरागढ़ रोड से अभियुक्त गगन सिंह गोबाङी को आल्टो वाहन सख्या UK05 C 4842 से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त जनपद से बाहर भागने की फिराक में था। नाबालिक के बयानों के आधार पर उक्त अभियोग में धारा- 366/504/506 IPC व 7/8/12 पोक्सो एक्ट में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त विवरण गगन सिंह गोबाङी पुत्र दिगम्बर सिंह गोबाङी, निवासी- भटेङी, थाना झूलाघाट , उम्र – 24 वर्ष है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा, मoउo निo- रेनू- (विवेचक ), का0 अनिल मर्तोलिया, का0 मनमोहन भण्डारी , का0 मनीष नगरकोटी

Share This News