FEATUREDGeneralLatestNews

कार दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

देहरादून ।मसूरी से देहरादून आ रही दिल्ली नंबर की एक कार कोल्हुखेत से पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना आज सुबह पौने सात बजे कंट्रोल रूम में हादसे संबधी सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।लिस के अनुसार एक कार जिसका नंबर डीएल 6 सी आर 8591 मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी। कार पानी वाला बैंड पर अनियंत्रित होकर मोड़ पर ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गई। हादसे में मौके पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। बाकी पांच व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून व दिल्ली से आए सभी युवक आपस में दोस्त हैं और मसूरी घूमने गए थे। रात को मसूरी रुकने के बाद सुबह सुबह वापस देहरादून आ रहे थे।

Share This News