berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

जंगल की आग पहुंची ग्रामीणों के खेतों तक

बेरीनाग । जंगल की आग विरतोला , गडेरा और मानीखेत के ग्रामीणों के गेहूँ के खेतों तक पहुंची।ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाई l

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग। बेरीनाग विकास खंड के बुडेरा गाँव के विरतोला , गडेरा और मानीखेत तोक में जंगल की आग गेहूँ की तैयार फसलों के खेतों तक पहुंच गई। जिससे काश्तकारों में हड़कंप मच गया । ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया ।ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार अपराह्न बयाॅ के जंगल में लगी आग विरतोला और गडेरा तोक के गेहूँ की तैयार फसलों और घरों की ओर बढने लगी । देखते ही देखते विरतोला और गडेरा काश्तकारों के गेहूँ के खेतों में आग लगने लगी गामीणों ने सतर्कता से आग पर बमुश्किल काबू पाया । आग से पिनारी निवासी कौस्तुभ पंत के दो घास के लूट्टटे जल गये ।ग्रामीणों ने देर रात आग को बमुश्किल बुझाया ।आग बुझाने में भूपेन्द्र सिंह शाही,भरत बिष्ट, महेश बिष्ट, हेम बिष्ट, आनंद महरा शामिल थे । उधर ग्राम प्रधान राधिका देवी ने वन विभाग से गांव के आस पास जंगलों में पिरूल और पेड़ों के सूखे पत्ते गिरे हैं उनकी सफाई कर हटाने की मांग की ।

 

Share This News