FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

पीएचसी तेजम में कोविड 19 वैक्वीनेशन शुरु

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पीएचसी तेजम में स्वास्थ विभाग मुनस्यारी के द्वारा कोविड 19 वैक्वीनेशन शुरु हो गया है। जिसमे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डां दिनेश चंदोला जी के दिशा निर्देश एवं डॉ नीरज कुमार जी के सुपरविजन में वैक्शीनेटर एचबी श्रीमती चन्द्रा लस्पाल के द्वारा लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया एसपी एस श्री नीरज भट्ट ने तल्ला जोहार स्वास्थ्य टीम को वैक्शीनेशन आंन लाईन रिपोर्टिंग की जानकारी दी।जिसमें एएफ गोमती चुफाल,मीना टोलियां,पूजा द्विवेदी के द्वारा लाभार्थियों के पंजीकरण व रिपोर्टिंग के कार्य में योगदान दिया। टीकाकरण सेशन साईट में उपस्थिति आरबीएसके टीम के डां रविन्द्र सिंह,फार्मशिष्ट पंकज कुमार के द्वारा वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।आशा, आंगनवाड़ी ग्राम तेजम ने लाभार्थियों को सेशन साईट तक लाने जाने में मदद किया ब्लांक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता के द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम का संचालन एवं रिपोर्टिंग में योगदान दिया।

Share This News