berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

अपनी पत्नी के उत्पीडन के मामले में पति को तीन साल की सजा

अपनी पत्नी के उत्पीडन के मामले में पति को तीन साल की सजा।
—————-

न्‍यूज  होम लाइव नेटवर्क

गंगोलीहाट- न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, गंगोलीहाट द्वारा अपनी पत्नी के उत्पीड़न के मामले में अभियुक्त दिनेश चन्द्र जोशी को तीन साल के कारावास एवं ढाई हजार रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध उसकी पत्नी द्वारा दिनांक 07-07-2020 को पट्टी बोयल, तहसील गंगोलीहाट में धारा- 323, 498ए,504,506 भा०दं0सं0 में मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी डी0 आर0 आर्या द्वारा मामले की पैरवी करते हुए 06 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित करवाया गया था। मामले में दिनांक 31-03-2021 को न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार कोरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट द्वारा निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त को धारा-323 भा0द0सं0 में 01 वर्ष के कारावास एवं रू0 एक हजार अर्थदण्ड, धारा-498ए भा0द0सं0 में 03 वर्ष के कारावास एवं रू0 एक हजार अर्थदण्ड तथा धारा-504 भा0द0सं0 में छः माह के कारावास एवं रू0 पॉच सौ अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Share This News