FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhUncategorizeduttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढराजेन्द्र पंतराज्य

तीन दिन से सुलग रहे हैं अस्कोट के जंगल

तीन दिन से सुलग रहे हैं अस्कोट के जंगल

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल

फायर सीजन आते ही वन रेंज अस्कोट के जेठी गांव,मेलमुड़ा,ओझागांव और ध्वज रिजर्व फारेस्ट के जंगलो मे भीषण आग लगी हुयी है और वन विभाग कोई प्रयास नही कप रहा।पिछले माह जंगल की आग बुझाने मे अस्कोट बड़ीगांव की एक महिला की मौत भी हो गयी थी।

जेठी गांव के विजय जेठी ने बताया कि वन विभाग इन जंगलो से प्रतिवर्ष लाखो रुपये कीमत के लीसा का दोहन करता है लेकिन अभी आग बुझाने मे कोई सक्रीयता नही दिखाई जा रही वही अस्कोट वन क्षेत्राघिकारी कार्यालय को फौन करने पर कोई फौन तक नही उठा रहा है।पिछले तीन दिनो से आबादी के नजदीक ग्रामीण खुद ही आग को बड़ने से रोक रहे हैं।

वही दूसरी तरफ भौंतड़ी के धिरेन्द्र सिह धामी ने बताया कि रिजर्व फारेस्ट ध्वज के जंगलो मे भी भीषण आग लगने से लाखो की वन संपदा जल कर राख हो गयी है और कई जानवर आग के हवाले हो चुके हैं उन्होने भी आरोप लगाया है कि वन रेंज कार्यालय अस्कोट से सम्पर्क नही हो पा रहा और कोई वन कर्मी अभी तक वहां आग बुझाने नही पहुंचा है।

Share This News