FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द,

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

नई दिल्ली. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निर्धारित तिथि से होने वाली पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं होंगी. यूनिवर्सिटी कैंपस एवं कॉलेजों में परास्नातक, विधि, प्रोफेशनल के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अप्रैल से होनी थी, जो अब नहीं होंगी. विभाग और कॉलेजों से परीक्षा के संबंध में फीडबैक मिलने के बाद प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा संभव नहीं है.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेज सीएमपी डिग्री कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में वर्तमान सत्र में 10 मार्च तक एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले हुए हैं. ऐसे में अगर पहले सेमेस्टर परीक्षाएं 20 अप्रैल 2021 से होती हैं तो छात्रों को तैयारी के लिए केवल 40 दिन का समय ही मिलता. वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार छात्रों की समस्याओं को देखते हुए पहले से निर्धारित तिथि पर परीक्षा कराना संभव नहीं है. विभाग और कॉलेजों से परीक्षा के संबंध में फीडबैक मिलने के बाद पहले सेमेस्टर के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा

Share This News