ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्थापित की गई फायर यूनिट
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्थापित की गई फायर यूनिट

न्यूज होम लाइव संवाददाता
चमोली । पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के तहसील परिसर में फायर यूनिट स्थापित कर दी गयी है। उक्त फायर यूनिट के लिए 07 नाली जमीन पॉलिटेक्निक कॉलेज गैरसैंण के निकट स्वीकृत है। लगभग एक वर्ष के भीतर ही फायर यूनिट गैरसैंण पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व में दिखाई देगी,जिससे गैरसैंण क्षेत्र में निवासरत लोगों को तत्काल सहायता प्राप्त हो सकेगी।

