पुराना थल क्षेत्र के लोगों की चार दशक पुरानी पुल की मांग पूरी
पुराना थल क्षेत्र के लोगों की चार दशक पुरानी पुल की मांग पूरी।
———–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। बेरीनाग के पुराना थल मुवानी मोटर मार्ग में रामगंगा नदी पर 90 मीटर सपान के पुल का शिलान्यास क्षेत्रीय बिधायक मीना गंगोला ने किया। 10 करोड 12 लाख की लागत से कि मी 25 में पुल का निर्माण हिलवेज कन्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। इस पुल को विश्व बैंक खंड यू0डी0आर0पी 0 ए0एफ0बेरीनाग द्वारा बनाया जा रहा है। पिछले चार दशकों से क्षेत्र की जनता पुल निर्माण के लिए संघर्षरत रही इस पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा आंदोलन भी किए गए और लगातार शासन में पुल के लिए पत्राचार भी किया गया इस पुल के बनने से बेरीनाग विकासखंड सहित गंगोलीहाट विकासखंड के लोगों को भी इसका फायदा होगा बेरीनाग से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ जाने के लिए पुल निर्माण होने से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इस पुल निर्माण के डिजाइन और स्थल को लेकर शासन स्तर पर कई बार रोक लगाई गई थी पिछले दिनों क्षेत्रीय बिधायक मीना गंगोला के द्वारा शासन में पुल निर्माण मे हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए काम किया गया ।बिधायक मीना गंगोला ने बताया कि इस पुल के बनने से मेरे क्षेत्र की 4 दशक पुरानी सड़क पर रामगंगा नदी पर बनने वाले पुल से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा।पुल न होने के कारण यहाँ की जनता को आवागमन मे बडी दूरी तय करनी पडती थी । स्थानीय जनता मे खुशी की लहर देखने को मिली ग्रामीणो ने विधायक का ठोल नगाडो से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाँक प्रमुख विनीता बाफिला, अधिशासी अभियंता चंदन नेगी,सहायक अभियंता नीरज तिवारी,श्याम शुभम, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, पूर्व जिलासहकारी बैक चेयरमैन दल बहादुर बाफिला, महामंत्री चारु चंद्र पंत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी ,रमेश सिह बाफिला,रविंदर बनकोटी, केशव बोरा क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा चनियाल,ग्राम प्रधान रोहित गोस्वामी, लक्षमी डाँगी,हेमा धामी आदि मैजूद थे।

