FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

पुलिस ने लोगों को वितरित किये 1844 फेस मास्क! उल्लंघन करने पर 585 का किया चालान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।

अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु आमजनमानस को कोविड-19 के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूक किये जाने व कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को मास्क वितरित किये जाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस को पोस्टर, पम्पलेट व लाउडहेलर/माइक के माध्यम से कोविड-19 के रोकथाम/बचाव के उपायों जैसे- फेस मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व अपने हाथों को साफ पानी से धोने/सैनेटाइजर का प्रयोग करने तथा खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाए जाने आदि के सम्बन्ध में समय-समय पर जागरूक किया गया।

इस दौरान योगेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी महोदय बागेश्वर एवं  शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस/प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए नगर क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किया गया तथा आमजनमानस को फेस मास्क वितरित किये जाने के साथ-साथ लोगों को बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फेस मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा अपने हाथों को बार-बार पानी से धोने/सैनेटाइजर का प्रयोग करने की जानकारी दी गई।

समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आमजनमानस को जागरूक किये जाने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने पर माह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में फेस मास्क का प्रयोग ना करने पर 493 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर 92 व्यक्तियों का चालान किया गया। साथ ही बिना मास्क के घूमने पर जनपद पुलिस द्वारा लोगों को 1,844 फेस मास्क वितरित किये गये।

Share This News