बेरीनाग के चचडेत मे पति पत्नी व वेटी की मौत हत्या या आत्महत्या……
बेरीनाग के चचडेत मे पति पत्नी व वेटी की मौत हत्या या आत्महत्या……

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:–
बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मरने वालों में पति, पत्नी और 17 महिने की मासूम बेटी शामिल है। मृतक महिला के मायके वालों के पहुंचने के बाद मामला संदिग्ध होने लगा है। सूचना मिलने पर एडीएम के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव निवासी नारायण सिंह मेहरा के पुत्र 30 वर्षीय चंचल सिंह महरा का 2015 में चौकोडी निवासी 22 वषीय सरिता अधिकारी के साथ विवाह हुआ था। उनकी 17 महिने की एक बेटी गीतांजलि भी थी। चंचल सिह प्राइवेट कंपनी में दिल्ली में नौकरी करता था। गांव में हर रोज होने वाले लङाई’-झगडे को देखते हुए उसने पत्नी और बेटी को अपने माइका चौकोङी में रखा था। चंचल तीन दिन पहले ही दिल्ली से चौकोङी लौटा और कल गांव चचरेत चला गया।
आज सुबह जब चंचल के घर के दरवाजे नहीं खुले तो स्थानीय लोगों ने भीतर देखा। घर में चंचल महरा का शव घर के अंदर ही फंदे से लटका हुआ था। कमरे में उसकी पत्नी सरिता और बेटी गीतांजलि के शव बिस्तर पर पड़े थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को दी मामले की सूचना मिलते ही
उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक सरिता के मायके वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उसके पिता चंद्रसिंह अधिकारी व चाचा आनन्द सिह ने आरोप लगाया है कि तीनों ने आत्महत्या नहीं,बल्कि इनकी हत्या की गयी गई है। उन्होंने परिवार के ही कुछ लोगों पर चंचल के परिवार से रंजिशें रखने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि इस कारण से उन्हें चौकोङी मायके ” में रहना पङा। राजस्व पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

