ग्राम प्रधान संगठन गंगोलीहाट ने सौंपा खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन गंगोलीहाट ने सौंपा खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट। ग्राम प्रधान संगठन गंगोलीहाट ने समस्त विकास खंडों के मनरेगा कर्मचारियों की अपनी मांगों के निराकरण के लिए चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्राम पंचायतों में हो रही समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायतों के विकास कार्य पूर्ण न हो पाने तथा ग्रामीण जनता कि रोजगार से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया । सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन ने सांकेतिक तालाबंदी की और कहा कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान ना किया गया तो ग्राम प्रधान संगठन द्वारा विकासखंड में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।


