आठ मई को रवाना होगा हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था
आठ मई को रवाना होगा हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे। निर्विघ्न यात्रा के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था आठ मई को रवाना होगा। श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब है। यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोविड के चलते इस बार यात्रा में पूर्ण सावधानियां बरती जाएंगी।
कमेटी प्रबंधक ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क के गुरुद्वारा में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रबंधक ने बताया कि श्रद्धालुओं के फोटोमीट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था सरकार की ओर से की जा रही है। जरूरत पड़ी तो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी यात्रियों का पंजीकरण करेगी।

