मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन करने के निर्देश

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरेाना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों में इनका पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त शासकीय कार्यालयों में मास्क, सैनिटाइजर सहित आवश्यक दूरी का पालन करते हुए कार्यों का संपादन करना सुनिश्चित किया जाए। बताया कि बढ़ते संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त कार्यालयों में उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसको लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके अधीनस्थ कार्मिकों व कार्यालयों में साफ-सफाई, कीटाणु नाशक रसायन का उपयोग करने, किसी भी तरह के धुम्रपान का उपयोग न करने, कार्यालय में मास्क व सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करते रहने आदि शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

