FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़राज्य

कोरोना मृतक के परिवार को मिले आर्थिक मदद :काशी सिंह ऐरी

कोरोना मृतक के परिवार को मिले आर्थिक मदद -काशी सिंह ऐरी

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा चुनाव के दौरान उमड़ रही भीड़ ने देश को कोरोना मामलों में शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है कहां सरकार चुनाव में व्यस्त हैं और लोग तड़प तड़प के जान दे रहे हैं ।उन्होंने सरकार से कोरोना से मरने  वालों के परिवार को आर्थिक मदद देने को कहा है । यूकेडी के नेता काशी सिंह ऐरी ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है उन्होंने कहा कि मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं साथ ही मृतकों का ग्राफ भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है उन्होंने इसका कारण केंद्र की लापरवाही को बताया। 1 साल का समय मिलने के बाद भी टीकाकरण ना होने और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त नहीं कर पाना सरकार की विफलता है ।उनका कहना है कि अब सरकार मौत के आंकड़े भी छुपा रही है कोरोनावायरस से होने वाली मौत के पीछे सही समय पर इलाज न मिलना प्रमुख कारण है। उन्‍होंने सरकार से मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Share This News