कोविड काल में ग्राफिक एरा ने की बडी मदद
कोविड काल में ग्राफिक एरा की बडी मदद , दूर-दराज के छात्रों को भेजा घर

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
कोविड के समय मदद का हाथ बढ़ाने के बाद ग्राफिक एरा ने दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को विमान से उनके घर सुरक्षित भेजने की व्यवस्था करके एक नई शुरूआत की है। सोमवार को करीब सौ छात्र-छात्राओं को विमानों से उनके घर भेजा गया। इसके अलावा मुरादाबाद, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, बिजनौर, सहारनपुर आदि के छात्रों को बसों और कारों से उनके घर भेजा गया है। सुबह हॉस्टल से निकले छात्र-छात्राएं शाम से पहले ही अपने घर पहुंच गए।
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर ये छात्र-छात्राएं विभिन्न राज्यों से पहुंचे थे। कोविड की दूसरी लहर के चलते कई स्थानों पर लॉकडाउन होने और राज्य सरकार की ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने की घोषणा के बाद ग्राफिक एरा ने यह कदम उठाया है।
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि जैसे शरीर में धमनी होती हैं, ठीक उसी प्रकार छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की अहम कड़ी हैं। उन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है।

