बेरीनाग में 4 हजार लोगों को लग चुके हैं कोरोना टीके
बेरीनाग में 4 हजार लोगों को लग चुका कोरोना टीका
———

न्यूज हेाम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग में कोविड 19 के चार हजार लोगों को टीके लग चुके है। सोमवार को 158 लोगों को टीका लगाया गया। पहला और दूसरा टीका 2 हजार लोगों का लग चुका है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, पुलिस कर्मी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, कोरोना वॉरियर को लग
चुका है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। वहीं सेराघाट पुलिस बैरियर पर भी प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा वाहनों से आने जाने वालों का कोविड का सैंपल लिया जा रहा है।

