गंगोलीहाट विधान सभा में चिकित्सक विहीन अस्पतालो में डाक्टरो की नियुक्ति

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट विधान सभा मे चिकित्सक विहीन अस्पतालो मे डाक्टरो की नियुक्ति कर दी गयी है। विधायक मीना गंगोला ने इन अस्पतालो में डाक्टरो की नियुक्ति किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिली थी ।क्षेत्र में चिकित्सको की कमी को देखते हुए मुखयमंत्री ने विधान सभा गंगोलीहाट मे 7 डाक्टरो के नियुक्ति किये जाने के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट को 7 नए चिकित्सक भेज दिये गये है।
पोखरी -डॉक्टर दीपक कुमार
बनकोट- डॉक्टर नीलम अधिकारी
चौरपाल-डॉक्टर यशपाल सिंह माहरा
डूनी – डॉक्टर अनुराग कपूर
रामेश्वर -डॉक्टर हरविंदर सिंह
डॉक्टर प्रशांत अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट,गणाई अस्पताल में डॉक्टर अभिनव जोशी के रूप में विधानसभा क्षेत्र को मिले है।गंगोलीहाट के इन सात चिकित्सालयो में डाक्टरो की नियुक्ति मिलने से क्षेत्रीय लोगो को चिकित्सा लाभ मिलने लगेगा।

