पुलिस ने शराब तस्कर से 1,012 पव्वे मय 17,490 रुपए बरामद कर किया गिरफ्तार
काठगोदाम पुलिस ने शराब तस्कर से 1,012 पव्वे मय 17,490 रुपए बरामद कर किया गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर अवैध शराब मादक-द्रव्य तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष काठगोदाम के दिशा-निर्देशन मैं चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम उ०नि० दिलीप कुमार द्वारा मय हमराहीयान के चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान गोला बैराज ठोकर लाइन थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब गुलाब मार्का जिसमें कुल 960 पव्वे , 38 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व 14 पव्वे रॉयल स्टैग व ₹17,490 बरामद किए गए
अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से लॉक डाउन का उल्लंघन व कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए लोगों की भीड़ लगाकर अवैध शराब बेचने की मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मय बरामदा 1,012 पव्वे शराब के गोल टंकी ठोकर लाइन काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया उक्त संबंध में थाना काठगोदाम में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम 188/269/270 IPC व 51 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम, कानि राजा राम सिंह, कानि लोकेश उपाध्याय, वीरेंद्र नाथ सामिल रहे।

