पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल कल पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़! जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार बिशन सिंह चुफाल, मा. मंत्री, पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना विभाग, उत्तराखण्ड सरकार जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। मंत्री दिनांक 24 अप्रैल 2021 पूर्वाह्न 8ः30 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 13ः30 बजे बेरीनाग पहुंच कर निरीक्षण भवन, लो.नि.वि., बेरीनाग में अल्प विश्राम कर अपराह्न 14ः00 बजे बेरीनाग से मिर्थी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 15ः00 बजे मिर्थी पहुंच कर तल्ली-मिर्थी मोटर मार्ग का शिलान्यास/भूमिपूजन कर 16ः00 बजे मिर्थी से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 18ः00 बजे पिथौरागढ़ आगमन कर रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन, लो.नि.वि. पिथौरागढ़ में करेंगे।

