नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार छात्रावास में 95 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
नई टिहरी। कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। अब बुजुर्गों से अधिक युवा वर्ग संक्रमित हो रहा है। आज राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार छात्रावास में 95 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कॉलेज की प्राचार्य सविता नाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 240 छात्र-छात्राएं है। सभी की जांच की गई है। जिसमें 95 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें घर भेजा जा रहा है। इधर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग को रोस्टर बनाकर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि दूरस्थ गांव क्षेत्र के बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को आने जाने में परेशानी न हो।

