चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश
चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से आक्रोश
—————————–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट। विकासखंड के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कंडाराछीना में लंबे समय से डॉक्टर नहीं हैं। इसके चलते लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई सुध नहीं लेने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र की जनता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने कहा है कि इस अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती होने पर ग्रामसभा इटाना, दुगई आगर, ज्वाल, धोलाणी, खेती गांव, वरुणा, टुंडा चौड़ा, डोबालखेत की लगभग पांच हजार की आबादी को सुविधा मिलती। ग्रामीणों को छोटी सी बीमारी के लिए भी 15 किलोमीटर दूर गंगोलीहाट पहुंचना पड़ता है। जिसमें समय और धन दोनों का नुकसान होता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। शीघ्र नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

