FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizeduttarakhandउत्तराखंडराज्य

गर्मियो में पहाडों में पाया जाने वाला पहाड़ी फल काफल

गर्मियों में पहाड में पाया जाने वाला फल है पहाड़ी फल काफल
———

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

उत्तराखण्ड में पाया जाने वाला एक विशेष प्रजाति का का फल जिसे काफल कहा जाता है। उत्तराखंड में इसकी एक ही प्रजाति पाई जाती है। जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई प्रजातिया पायी जाती है। इन राज्यों की तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में रानीखेत में भी नयी तकनीकी का प्रयोग कर शोध शुरू किया पहला प्रयोग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पौधे अपनी जड़ें जमा चुके हैं। हालांकि फल आने पर ही रिसर्च की सफलता का पता चलेगा।

पहाड़ के जंगलों में मिलने वाले काफल को ठंडा वातावरण चाहिए। खट्टा-मीठा यह रसीला फल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी बन रहा है। सीजन में काफल 400 रुपये किलो तक बिकता है। प्रदेश में फिलहाल इसकी एक ही प्रजाति मिलती है। जो कि मेघालय में होने वाले काफल से काफी छोटी है। जिस वजह से रानीखेत में बाहर की प्रजाति पर रिसर्च चल रहा है। संरक्षण को लेकर बेहतर रिजल्ट मिलने से संभावनाएं काफी ज्यादा है। इसका फल अत्यधिक रस-युक्त और पाचक जूस से भरा होता है और इसमें पेट से जुड़ी कई बीमारियों को सही करने का भी गुण होता है। काफल के फायदे से पेट के कई प्रकार के विकार दूर होते हैं. जिसमें अतिसार, अल्सर, गैस,कब्ज, एसिडीटी जैसी बीमारियां शामिल है। मानसिक बीमारियों सहित कई प्रकार के रोगों के लिए काफल काम आता है, क्योंकि ये कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेशंट तत्वों से भरा होता है। इसके तने की छाल का सार, अदरक तथा दालचीनी का मिश्रण अस्थमा, डायरिया, बुखार, टाइफाइड, पेचिश तथा फेफड़े ग्रस्त बीमारियों के लिए ज्यादा उपयोगी होता है। इसके पेड़ की छाल तथा अन्य औषधीय पौधों के मिश्रण से निर्मित काफलड़ी चूर्ण को अदरक के जूस तथा शहद के साथ मिलाकर उपयोग करने से गले की बीमारी, खांसी तथा अस्थमा जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है। काफल के फूल का तेल कान दर्द, डायरिया तथा लकवे की बीमारी में उपयोग में लाया जाता है और इसका फल औषधी तथा पेट दर्द निवारक के रूप में उपयोग होता है। इसके पेड़ की छाल का पाउडर जुकाम, आंख की बीमारी तथा सरदर्द में सूंघने से भी आराम मिलता है।

Share This News